Mr. Catt एक पहेली-आधारित गेम है, जिसमें आप ढेर सारे रंगीन खंडों को एक बोर्ड पर रखते हैं और आपका लक्ष्य होता है ऐसे सारे खंडों को लुप्त करना जिनपर सितारे मुद्रित हैं। सितारों वाले किसी भी खंड को लुप्त करने के लिए एक ही आवश्यकता है और वह यह कि वह एक ही रंग वाले कम से कम दो खंडों से घिरा हो।
यह गेम 100 से भी ज्यादा धीरे-धीरे कठिन होते स्तरों में विभाजित है। इसके अलावा, आप धीरे-धीरे Mr. Catt की कहानी का संधान भी करते हैं। यह एक रहस्यमयी काली बिल्ली है, जो आकाश गंगा से होते हुए अकेले ही यात्रा करती है।
जैसा कि इस प्रकार की पहेलियों में अक्सर होता है, Mr. Catt गेम की शुरुआत कठिनाई के कम स्तर से होती है। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाते हैं और गेम खेलने के दौरान नये अवयवों का संधान करते हैं, यह गेम पहले से ज्यादा कठिन होता जाता है।
Mr. Catt सचमुच एक मनोरंजक पहेली गेम है, जो अपनी बेहतरीन स्टोरीलाइन तथा आकर्षक मुख्य चरित्र की वजह से विशिष्ट है। इसमें गेम खेलने का तरीका, हालाँकि ज्यादा मौलिक नहीं है, पर आपके समक्ष सचमुच एक मजेदार चुनौती प्रस्तुत करता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.0.3, 4.0.4 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Mr. Catt के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी